बारातियों की कार नदी में गिर जाने से दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत

 

कोटा। राजस्थान के कोटा से रविवार को दिल को झकझोर देने वाली एक दुखद खबर आई है, जहां चंबल नदी में गिरने से एक कार में सवार 8 लोगों की मौत हो गई. ये लोग एक शादी में जा रहे थे. क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है.

बताया जाता है कि बारातियों को लेकर जा रही एक कार नयापुरा पुलिया से गुजरते वक्त अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे चंबल नदी में गिर गई. कार में दूल्हा भी सवार था। बारात चौथ का बरवाड़ा से आई थी.

बारात की कार के नदी में गिर जाने के बाद वर-वधू दोनों के घरवालों में हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है. मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *