दून पुलिस ने किया IPS अफसर के घर हुई चोरी का खुलासा, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। चोरी के एक मामले का पुलिस ने न केवल दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया बल्कि शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है। मामला दो दिन पहले देहरादून की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले पुलिस के एक बड़े रिटायर्ड अफसर के घर में हुई लाखों की चोरी का है।

पुलिस केे अनुसार, 21 फरवरी को शहर के G-4/65, रेस कोर्स, निवासी रिटायर्ड एडीजी कविराज नेगी ने नेहरू थाना नेहरू कालोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 फरवरी को वह अपने घर में ताला लगाकर पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने जयपुर गये थे। 20 फरवरी को उन्हें उनके सफाई कर्मचारी रवि ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। एडीजी रैंक के पूर्व अधिकारी के घर से हुई चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चोरी का खुलासा करने के लिए दून पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पुलिस के लिए यह वारदात खोलना इसलिए भी चुनौती बन गया था क्योंकि एक तो पूर्व आईपीएस, दूसरे शहर के बीचों-बीच पुलिस लाइन से चंद ही कदमों की दूरी पर घर में चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी थी।

राजधानी की पॉश कालोनी में रिटायर्ड ADG व वरिष्ठ नागरिक से सम्बन्धित होने के कारण पुलिस अधीक्षक क्राइम व पुलिस अधीक्षक नगर व C.O नेहरू कालोनी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मौके पर फोरेन्सिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और 14 पुलिस के सिपाहियों की टीम का गठन किया गया जिसमें एसओजी के सिपाही भी शामिल रहे।
टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के CCTV कैमरों का गहनता से अवलोकन व विश्लेषण किया गया तो घटना की रात्रि को घटनास्थल के आस-पास एक संदिग्ध ALTO कार आती-जाती दिखायी दी।
इस कार के आने जाने वाले सभी रास्तों व पैट्रोल पम्प पर लगे CCTV कैमरों का अवलोकन व विश्लेषण किया गया तथा बाहरी राज्यों से देहरादून आने वाले सभी टोल टैक्स बैरियरों पर सतर्क निगरानी कर CCTV कैमरों के अवलोकन से घटना व अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में यह महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्तों द्वारा घटना में ALTO कार DL3CBS 0571 का प्रयोग किया गया है।

संदिग्ध कार के फ़ास्ट टैग आई डी के संबंध में विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर से जानकारी करने पर उक्त आई डी से लिंक मोबाइल नं की जानकारी प्राप्त की गई व सर्विलांस की मदद से अभियुक्तगणों का पीछा करते हुए पुलिस टीम बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर (नोयडा) पहुंची। जहां गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों को वादी के घर से चोरी गये लाखों रुपये के सोने के आभूषण, सोने के बिस्कुट, सिक्के, चांदी के सिक्के, चाँदी व सोनें की मूर्तियों व घटना में प्रयुक्त आला नकब, एक तमंचा 315 बोर व ALTO कार DL3CBS 0571 के साथ धर दबोचा गया।

नाम पता अभियुक्तगण-

1.रामशंकर कुशवाहा उर्फ पप्पू पुत्र सुकई भगत, निवासी गरिमा गार्डन H ब्लॉक, थाना- साहिबाबाद गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष।

2. राजकुमार उर्फ राजू नागर पुत्र मामचंद, निवासी ग्राम डेरी मच्छा, दादरी थाना- बादलपुर, जिला- गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष

3. कुसुमहर उर्फ अरुण पुत्र सुदेश कुमार, निवासी ग्राम व पोस्ट- कुचावली, थाना- छजलेट, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण :

पुलिस के अनुसार अभियुक्तगणों ने पुलिस टीम द्वारा की गयी कड़ी पूछताछ के दौरान बताया गया कुसुमहर उर्फ अरूण वर्ष 2011 में थाना उस्मानपुर पुरानी दिल्ली से धारा 302/392 IPC मे तिहाड़ जेल मे बन्द हुआ था उसी दरमियान इसका साथी रामाशंकर उर्फ पप्पू भी चोरी के मामले में जेल मे बन्द था, जहाँ पर दोनों की गहरी दोस्ती हो गयी।

जेल से रिहा होने के बाद भी दोनों की बातचीत होती रही। लॉक डाउन मे रोजगार न मिलने पर दोनों ने देहरादून मे चोरी करने की योजना बनायी तथा इस योजना के तहत 19 फरवरी को रामाशंकर व राजकुमार दिल्ली से अपनी अल्टो गाडी से देहरादून आये तथा कारगी चौक से इन्हें कुसुमहर उर्फ अरूण मिला जो पटेलनगर कारगी चौक पर ड्राईवर का काम करता है।
उक्त गाड़ी में CNG गैस भरवाने के लिए ये लोग रेसकोर्स शक्तिमान पैट्रोल पम्प पहुंचे। आते-जाते समय इन्होनें उक्त मकान G4/65 रेस कोर्स में बाहर गेट पर ताला लगा देखा और रैकी करने के बाद रात्रि मे घटना को अंजाम दिया गया। उक्त अभियुक्तगण चोरी का माल बेचने के लिए कई जगह प्रयास कर रहे थे, किन्तु इनका माल नही बिक पाया और पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्तगणों को अल्प समय मे दबोच लिया गया तथा नकबजनी की उक्त जघन्य घटना का त्वरित अनावरण किया गया।

बरामदगी का विवरण-
आल्टो गाड़ी नं-DL3CBS0571
(पीली धातु की सामग्री)
01-बिस्किट -650gm लगभग-पीली धातु, 02-कड़े/चूड़ी-16 पीली धातु, 03-चैन-3 पीली धातु, 04-ब्रेसलेट-4 पीली धातु
05-बिछुवे-4 पीली धातु, 06-झुमके-6 पीली धातु, 07-मूर्ति-3 पीली धातु, 08-सिक्के-6 पीली धातु, 09-बिस्कुट-1 पीली धातु
10-नैकलेस-2 पीली धातु ,11-चन्द्रहार-1 पीली धातु, 12-हार-2 पीली धातु, 13-मांगटीका-1 पीली धातु, 14-अंगूठी-1 पीली धातु
(सफेद धातु की सामग्री)
01-अंगूठी-2 सफेद धातु, 02-झुमके-4 सफेद धातु, 03-सिक्के-41 सफेद धातु, 04-बिस्कुट-6 सफेद धातु, 05-मूर्ति-2 सफेद धातु
06-कटोरी-2 सफेद धातु, 07-कड़ा-1 सफेद धातु, 08-पायल-2 सफेद धातु, 09-स्टैंड-1 सफेद धातु, 10-गिलास 03 सफेद धातु
11-हंस जोडा सफेद धातु

इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों से अन्य सामान चोरी में प्रयुक्त किए गए औजार आला नकब व एक देसी तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. उक्त बरामदा माल की कीमत लाखों मे आंकी गई है ।

पुलिस टीम-
01. निरीक्षक प्रदीप चौहान, SHO थाना- नेहरू कलोनी, देहरादून
02. निरीक्षक के आर पाण्डे, प्रभारी- एसओजी
03.दीपक रावत वउनि, थाना- नेहरू कालोनी
04.अरुण असवाल, चौकी प्रभारी- नेहरू कालोनी (विवेचक)
05.उनि चिन्तामणि मैठाणी, चौकी प्रभारी- डिफेंस कालोनी
06.उनि देवेश खुगशाल, चौकी प्रभारी- बाईपास
07.कानि0 1462 आशीष राठी
08.कानि0 917 विजय कुमार
09.कानि0 1622 मुकेश कण्डारी
10.कानि0 621 सुपर दास
11-कानि एच एन बहुगणा, थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून ।
12-कानि0 पंकज SOG
13-कानि0 देवेन्द्र SOG
14-कानि0 ललित SOG
15-कानि0 अरशद SOG
16-कानि0 किरन SOG
17- कां0 किरण SOG
18-कानि0 आशीष SOG
19. म0कां0 मोनिका SOG

आपराधिक इतिहास-
अभियुक्तगणों मे से अभियुक्त रामाशंकर कुशवाहा उर्फ पप्पू के विरुद्ध थाना साहिबाबाद, जीआरपी,गाजियाबाद व थाना लाजपतनगर में चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे तथा अभियुक्त राजकुमार के विरुद्ध थाना दादरी तथा थाना सूरजपुर में आर्म्स एक्ट व चोरी के तथा अभियुक्त कुशमहर के विरुद्ध थाना अमानपुर पुरानी दिल्ली में हत्या व लूट के मुकदमे पंजीकृत हैं । इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध पंजीकृत अन्य मुकदमों की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *