उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का सोमवार का अपडेट

देहरादून। उत्तराखंंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ आज़ भी नीचे रहा। हालांकि मरने वालों की तादाद बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3 संक्रमित लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अच्छी बात यह रही कि आज 120 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। अब राज्य में संक्रमण के एक्टिव केस कुल 919 रह गए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

अल्मोड़ा- 12, बागेश्वर- 01, चंपावत- 06, देहरादून- 21, हरिद्वार- 02, पौड़ी गढ़वाल-05, पिथौरागढ़- 06, टिहरी गढ़वाल-02, उधमसिंहनगर- 03 तथा उत्तरकाशी में 03 लोग पाज़िटिव पाए गए। चमोली, नैनीताल तथा रुद्रप्रयाग में कोई संक्रमित नहीं मिला। राज्य में इस वर्ष संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सोमवार को 91350 पर पहुंच गई है जबकि राज्य में इस वर्ष संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा भी अब तक 265 हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *