जानिए, कैसा रहा आज़ उत्तराखंड में संक्रमण का हाल

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बुधवार को पुनः ऊपर चढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के बुधवार को 65 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित की जान चली गई। आज़ कोरोना जांच में 130 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 859 रह गई है। इस वर्ष राज्य में संक्रमण से हुई मौतों की संख्या कुल 266 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

अल्मोड़ा में 01, बागेश्वर में 03, चमोली में 05, चंपावत में 10, देहरादून में 22, हरिद्वार में 06, नैनीताल में 01, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 05, टिहरी गढ़वाल में 02, उधमसिंहनगर में 05 तथा उत्तरकाशी में 01।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *