आज़ का राशिफल: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021
मेष – SEVEN OF SWORDS
दूसरे लोग अपने काम पूरे करने के लिए आपका इस्तेमाल कर सकते हैं और किसी व्यक्ति की किस हद तक मदद करना है, इस बात को तय न कर पाने की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों के नकारात्मक विचारों का असर आप पर हो सकता है।
करियर : करियर को नया मोड़ देने के लिए जो प्रयास आप कर रहे हैं, उसमें थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप में बढ़ती हुई समस्या की वजह से परेशानी आ सकती है। अपने निर्णय को परखकर आगे बढ़ें।
हेल्थ : सेहत ठीक रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 9
वृषभ – EIGHT OF CUPS
जिस व्यक्ति से आपको मदद चाहिए, उससे मदद न मिलने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उत्साह कमजोर न होने दें। आपके लक्ष्य महत्वपूर्ण है, इसलिए खुद को प्रेरित करते रहें। कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रखते हैं, उनके लिए नकारात्मकता न बढ़ने दें। आपको केवल खुद पर ध्यान रखना है।
करियर : करियर से संबंधित प्रगति और अवसर का पूरा फायदा उठाने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी तकलीफों से अपने विश्वास को कम न होने दें।
लव : विवाह से संबंधित निर्णय आगे न बढ़ने की वजह से पार्टनर्स एक-दूसरे के लिए नकारात्मकता महसूस होगी, लेकिन वक्त के साथ रिलेशनशिप ठीक होगा।
हेल्थ : लो बीपी की समस्या अधिक रहेगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 6
मिथुन – QUEEN OF SWORDS
अपने जीवन में एक ही तरह के विचार होने से परेशानियां आ सकती हैं। विचार बदलने के बाद नए अनुभव प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक बातों के साथ मानसिक विकास पर भी ध्यान देना होगा।
करियर : जो काम आपके हाथ से छूट गया है, उस काम को फिर से प्राप्त करने के लिए कोशिश जरूर करें।
लव : पार्टनर के साथ बनी दूरियां जल्द ही मिटने लगेंगी।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर से संबंधित समस्या हो सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
कर्क – THE EMPEROR
कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। काम पर फोकस बढ़ाना होगा और मानसिक रूप से कमजोर महसूस होते हुए भी कठिनाइयों का सामना कर पाएंगे। जिन पहलुओं में सुधार लाना है, उसके लिए सोच-विचार करके योजना बनाकर कदम बढ़ाना शुरू करें।
करियर : काम की क्वालिटी पर फोकस बनाए रखें और प्रतिस्पर्धी से बेहतरीन बनने के लिए और प्रयत्न बढ़ाने होंगे।
लव : रिलेशनशिप में संयम बनाए रखें।
हेल्थ : हिमोग्लोबिन और बीपी से संबंधित समस्या सुलझने लगेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
सिंह – THE HIEROPHANT
दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इस कारण मन में डर उत्पन्न होगा। थोड़ा बहुत तनाव दिनभर रहेगा, लेकिन अपनी इच्छाशक्ति और कार्यक्षमता के अनुसार प्रगति भी नजर आएगी। जिन लोगों के मार्गदर्शन से जीवन को बेहतर बनाया है, उन लोगों के संपर्क में आप फिर से आएंगे।
करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय आगे बढ़ेगा।
लव : विवाह से संबंधित निर्णय आगे न बढ़ने की वजह से चिंता महसूस होगी। यह परिस्थिति जल्दी ही बदलने वाली है। इसलिए सकारात्मकता बढ़ाने की कोशिश करें।
हेल्थ : शारीरिक इम्यूनीटी को बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
कन्या – NINE OF SWORDS
मन की नकारात्मक अवस्था के कारण हर एक परिस्थिति में नकारात्मकता ही महसूस होगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ क्रोध और नाराजगी के कारण नुकसान हो सकता है। अन्य व्यक्तियों को महत्व न देते हुए अपने निर्णय को आगे बढ़ाना होगा।
करियर : काम से संबंधित आर्डर प्राप्त होने में वक्त लगेगा। हड़बड़ी में गलत निर्णय हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता बनी रहेगी।
हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या ठीक होने लगेगी।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 7
तुला – THE FOOL
आपके द्वारा लिए गए छोटे-मोटे रिस्क आपको प्रगति दिखाएंगे, इस कारण आपका विश्वास बढेगा, लेकिन अहंकार और अति विश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। मित्र परिवार में जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके द्वारा मिल रहे सुझाव को भी समझने की कोशिश करें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त होगा। मिले हुए पैसों का योग्य निवेश करके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने पर ध्यान दें।
लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ पिकनिक या यात्रा पर जा सकते हैं, इस कारण एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
वृश्चिक – THE MAGICIAN
आज आपको अपने काम में बदलाव करना पड़ सकता है। नकारात्मक घटनाएं घटने के कारण बेचैनी हो सकती है। काम पर ध्यान टिकाए रखना कठिन लगेगा। कुछ बातें आपकी अपेक्षा के अनुसार न होने से नकारात्मकता बनी रहेगी, लेकिन आपकी परिस्थिति बदल सकती है।
करियर : काम संबंधी टारगेट को पूरा करने में भागदौड़ होगी।
लव : पार्टनर और परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस कारण अकेलापन महसूस हो सकता है।
हेल्थ : कमर दर्द की तकलीफ रहेगी।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 2
धनु – ACE OF CUPS
आपको सुख और समाधान मिलेगा। पुराने मित्र के साथ बिताया हुआ समय आनंद दिलाएगा। काम से संबंधित बातों से ब्रेक लेकर मानसिक स्थिति को ठीक करने की कोशिश करें। तभी आपको अपनी कार्यक्षमता और फोकस बढ़ता हुआ नजर आएगा।
करियर : आपके काम से संबंधित बात आसानी से आगे बढ़ेगी।
लव : रिलेशनशिप में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर्स एक-दूसरे की गलतियों को माफ करके आपसी सामंजस्य बनाए रखें।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
मकर – QUEEN OF CUPS
हर एक बात के लिए जरूरत से अधिक विचार करने की वजह से आपकी ऊर्जा नष्ट हो सकती है। काम की शुरुआत में आपको लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। धीरे-धीरे परिस्थिति में बदलाव नजर आएगा।
करियर : पैसों की आवक ज्यादा नहीं रहेगी, लेकिन मिल रहे फायदे के लिए अपने काम का विस्तार ठीक से कर पाएंगे।
लव : पार्टनर की व्यक्तिगत बातों में अधिक उलझने की वजह से रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं।
हेल्थ : सिर दर्द और कमजोरी अधिक रहेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 1
कुंभ – KING OF CUPS
बात चाहे काम से संबंधित हो या परिवार से संबंधित, आपको भावुक होकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों के दबाव की वजह से आपका निर्णय बदल सकता है।
करियर : विदेश से संबंधित काम को स्थगित करें।
लव : पार्टनर और आप मिलकर एक-दूसरे की सहायता करेंगे, जिसके द्वारा जीवन में प्रगति प्राप्त करना आसान होगा।
हेल्थ : किडनी और यूरिन संबंधित समस्या उत्पन्न होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
मीन – THE HANGEDMAN
फिलहाल आप जिस स्थिति में है, उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव करना संभव नहीं होगा। जिन बातों में प्रगति नजर आ रही है, उन पर ही ध्यान बनाए रखकर आगे बढ़ते रहें। कुछ सवालों के जवाब वक्त के साथ ही प्राप्त होंगे, इसलिए संयम बढ़ाए रखें।
करियर : फिलहाल आर्थिक आवक नहीं बढ़ेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चे टलने की वजह से आर्थिक की चिंता दूर होगी।
लव : फिलहाल के समय में आपको अपने ऊपर ध्यान देना होगा।
हेल्थ : वजन को नियंत्रण में लाने के प्रयासों में सफलता नजर आएगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2

