नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष : कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानी होगी। प्रेम विवाह को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस तनाव का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। संबंधियों के झगड़ों में मध्यस्थता करने से बचें। अपने काम में फोकस बनाकर रखें।
वृष : सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यवहार के दम पर कठिन काम आसानी से हो जाएंगे। यदि किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। अपनी जीवनशैली को उन्नत बनाने के लिये धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
मिथुन : मन में कई तरह के ऊटपटांग विचार जन्म लेंगे। काम की अधिकता रहेगी। स्वजनों के साथ थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों से परेशानी होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। प्यार के मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।
कर्क : नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय अवश्य निकालें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हर मामले को शान्तिपूर्वक हल करेंगे। नव विवाहित लोग पार्टी के लिये जा सकते हैं। दिन की शुरुआत सुखद रहेगी।
सिंह : जीवनसाथी को लेकर चिंतित रहेंगे। जाब में महत्वपूर्ण फेरबदल करना उचित नहीं है। ईर्ष्यावश लोग आपके काम में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। भोजन सही समय कर लें। वरना सिरदर्द और रक्तचाप के गिरने की समस्या हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च होगा।
कन्या : घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। विवाह के लिये रिश्ता आ सकता है। आनलाइन व्यवसाय में धन लाभ होगा। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला : पारिवारिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मर्यादित रहें। करियर को लेकर परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी से आप चर्चा करेंगे। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक : दिन मिले-जुले प्रभाव का रहेगा। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझ बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहें। ईमानदारी के साथ अपना काम करें।
धनु : घर में कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। चलते हुये कार्यों में अचानक बाधा आ सकती है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। धन को लेकर परिवार में अशांति होगी। जल्दबाज़ी में काम बिगड़ सकते हैं।
मकर : कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नजदीकी मित्रों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। नयी जाब मिलने की संभावना बन रही है। सर्वाइकल का रोग उभर सकता है। प्रेम संबंधों में उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
कुंभ : व्यापार में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध माधुर्यपूर्ण होंगे। नई वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर का वातावरण व्यवस्थित रहेगा। उधार लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए।
मीन : अपनी प्रतिभा और योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में सफलता मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। लवमेट को प्रपोज कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
