नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष: राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। परंतु आपकी राशि पर चन्द्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम और संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृष: राशि का स्वामी शुक्र अष्टम आयु में धन और सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। चन्द्रमा रात्रि 02:36 बजे से मकर राशि में स्त्री के स्वास्थ्य में सुधार करेगा। व्यापार के भागीदारों से तनाव बन सकता है। सायंकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से अष्टम भाव में शनिग्रही है। चन्द्रमा आज मकर राशि का होकर अष्टम घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ मानसिक कलेश हो सकता है। दिनभर भागदौड़ करने के पश्चात सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिन्तकों के आगमन से आपका मनोबल बढ़ेगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरुष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएंगे तो आपको सुकून महसूस होगा। अगर थोड़ी थकान महसूस हो, तो कुछ समय बाहर बिता सकते हैं।

सिंह: आपकी राशि का स्वामी पंचम त्रिकोण भाव में धनु राशि पर परिभ्रमण कर रहा है। चन्द्रमा भी आज मिथुन राशि गत है, एकादश भाव में बड़े भाई को कष्ट और पारिवारिक उलझनें पैदा करेगा। कोई नया काम या अनुबंध की जल्दबाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास और दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल हो कर स्थगित हो जाएगा।

कन्या: आपकी राशि का स्वामी बुध पंचम राज्य कृपा भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। चन्द्रमा आज मकर राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेनदेन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है।

तुला: आपकाे आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कई माह से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों और परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा। ऑफिस में टीम का सहयोग आपकी मुश्किलें को आसान कर देगा।

वृश्चिक: आपकी राशि पर आज चन्द्रमा पराक्रम का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर आपको पछतावा हो सकता है।

धनु: शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। षष्ठम घर में वृष राशि का राहु भी व्यर्थ व्यय और कीर्ति का हृास कारक है। विदेश संबंधी कार्यों और संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति तृतीय भाव में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न कर सकता है।

मकर: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि अपनी राशि पर स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अतः अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोट आदि का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं बाहर न जाएं।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि मकर राशि में होने से आपकी आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के भागीदारों तथा भाई-बंधुओं से तनाव पैदा हो सकता है।

मीन: आपकी राशि पर कुंभ का बृहस्पति की विशेष दृष्टि होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, घर का तला-भुना खाना खाने से बचें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *