नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष राशि- शुक्रवार का दिन आपके लिए महत्पवूर्ण हो जा रहा है. इस दिन आपको अपनी प्रतिभा को साबित करने का अवसर मिल सकता है. किस मित्र के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. धन लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ेगा.
वृषभ राशि- पाप ग्रह राहु का गोचर आपकी राशि में हो रहा है. आय में वृद्धि हो सकती है, या फिर धन से जुड़े मामले में अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है. लालच आदि से आज के दिन दूर रहें, नहीं तो लाभ, हानि में भी बदल सकता है.
मिथुन राशि- सेहत का ध्यान रखें. अज्ञात भय की स्थिति बन सकती है. परिश्रम करने से न घबराएं. परिश्रम का फल अवश्य प्राप्त होगा. अधिक व्यस्त रहने के कारण परिजन और मित्रों को कम समय दे पाएंगे. इस स्थिति को मैनेज करने की कोशिश करें, नहीं तो संबंध प्रभावित भी हो सकते हैं.
कर्क राशि- जीवन साथी के साथ विचारों के मतभेद की स्थिति बन सकती है. बेहतर यही होगा कि इस स्थिति को विनम्रता के साथ दूर करने का प्रयास करें. घर के मामले में मिलकर सुलझाने का प्रयास करें. कर्ज लेने के बारे में सोचें. संतान की शिक्षा और सेहत पर ध्यान दें.
सिंह राशि- 12 नवंबर, शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी लेकर आ सकता है. तनाव को दूर करने का प्रयास करें. प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें. सकारात्मक रहे और अपने विवाद की स्थिति से दूर रहें. धन के कार्यों में जल्दबाजी न करें.
कन्या राशि- यात्रा की स्थिति बन सकती है. धन की कमी के कारण इच्छाओं को पूर्ण करने में दिक्क्त आ सकती है. परिश्रम करते रहें. आज आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. कार्य में सफलता मिलेगी और ऑफिस या कार्य स्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी.
तुला राशि- धन से जुड़े कार्यों में आज उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. आंख बंदकर किसी का विश्वास न करें. शुक्रवार का दिन कुछ चीजों को लेकर महत्वपूर्ण होने जा रहा है. नए कार्य की रणनीति बना सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात होगी.
वृश्चिक राशि- 12 नवंबर 2021 का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. धन के मामले में अचानक हानि हो सकती है. वाणी पर विशेष ध्यान, वादा करते समय सावधानी बरतें, ऐसा वादा न करें, जिस पूर्ण न कर सकें. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.
धनु राशि- शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की कृपा आप पर हो सकती है. आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा होने जा रहा है. समय पर कार्यों को पूर्ण करें, आत्मविश्वास बना रहेगा. लोगों को आज प्रभावित करने में भी सफल रहेंगे.
मकर राशि- 12 नवंबर, शुक्रवार को आपकी राशि में दो महत्वपूर्ण ग्रह गोवर कर रहे हैं. शनि देव और गुरु ग्रह आपकी राशि में बैठे हुए हैं. शनि देव जहां आपको कर्म और परिश्रम करने के लिए कह रहे हैं वहीं देव गुरु बृहस्पति ज्ञान और अनुभव का सही संतुलन बनाने के लिए कह रहे हैं. आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है.
कुंभ राशि- चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि में हो रहा है .चंद्रमा मन का कारक है. आज माता की सेहत चिंता कारण बन सकती है. दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा. जीवन साथी के लिए समय निकालने का प्रयास करें, नहीं तो नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
मीन राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. यदि कोई पुराना रोग है तो आज के दिन वो परेशान कर सकता है. कर्ज देने की स्थिति से बचें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. अहंकार और क्रोध से दूर रहें.
