नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष – दिनभर आज व्यस्तता बनी रहेगी। काम का बोझ अधिक रहने की वजह से व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना संभव नहीं हो पाएगा, लेकिन आज किए गए काम के कारण भविष्य में लाभ मिल सकता है। जो बदलाव आप खुद में लाना चाहते हैं, उसके बारे में काम कर पाएंगे।

करियर : करियर से संबंधित चिंता सता सकती है, लेकिन अपने कामों को उचित ढंग से करने की कोशिश करें।

लव : फिलहाल लव लाइफ में किसी भी प्रकार का बदलाव नजर नहीं आएगा। सकारात्मक रहने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

 

वृषभ – अटके कामों को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। अधिक मेहनत के साथ कार्य पूरा करने की आवश्यकता है। काम जटिल नहीं होंगे, लेकिन उत्साह की कमी की वजह से अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है।

करियर : किसी व्यक्ति से करियर संबंधित आलोचना मिल सकती है। दूसरों की बातों पर ध्यान न देते हुए अपने निर्णय पर टिके रहें।

लव : विवाह संबंधित बातें आसानी से आगे बढ़ने लगेंगी।

हेल्थ : पेट संबंधी तकरार उत्पन्न हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

 

मिथुन – जीवन की हर एक बात में संतुलन बनाए रखकर आगे बढ़ना आपके लिए आवश्यक होगा। परिवार के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इस कारण नकारात्मक महसूस होगा, लेकिन आपके और परिवार के विचार अलग हैं, एक-दूसरे के विचारों को समझ पाना संभव नहीं होगा। इस बात का ध्यान रखें।

करियर : उच्च शिक्षा के साथ कोई कला सीखने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है।

लव : जब तक रिलेशनशिप में स्थिरता नहीं आती, अपने रिलेशनशिप की चर्चा बाहरी व्यक्तियों के साथ न करें।

हेल्थ : पैर दर्द तकलीफ दायक होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

 

कर्क – अधिकतर घटनाएं आपकी मर्जी के अनुसार होने के बाद भी किसी न किसी प्रकार की चिंता हो सकती है। फिलहाल जो बातें आपकी मर्जी के अनुसार हो रही हैं, उन पर ध्यान बनाए रखें और जिन कामों को आप करना चाहते हैं, उनसे संबंधित काबिलियत बढ़ाने पर ध्यान दें।

करियर : बढ़ते हुए काम के कारण तनाव हो सकता है। अपनी खूबियों को जान पाएंगे और उनका इस्तेमाल कर पाएंगे।

लव : लव लाइफ से संबंधित कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे, लेकिन वर्तमान संबंधी स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय सही साबित होगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन सेहत को बेहतर बनाने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

 

सिंह – काम से संबंधित बातों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन व्यक्तिगत कामों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी व्यक्ति की नाराजगी बढ़ सकती है, इस कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। हर एक बात पर सोच-विचार करके ही आगे बढ़ें।

करियर : मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम की गति बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

लव : लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन तनाव वाली कोई स्थिति नहीं होगी।

हेल्थ : यूरिन संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

 

कन्या – परिवार के बिगड़े संबंधों में तालमेल बनाने की कोशिश में कठिनाइयां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। किसी भी हालत में मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें और अन्य बातों का ध्यान रखते हुए व्यक्तिगत जीवन पर भी फोकस बनाए रखें।

करियर : करियर संबंधी बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ने लगेंगी, लेकिन कुछ बातें वक्त पर न होने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अगले कुछ दिनों में रिलेशनशिप संबंधी महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

 

तुला – अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से न निभाना या टालने की कोशिश करना, ये बात आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। गलतियां होने के बाद भी एक जैसा ही व्यवहार करने की वजह से समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिस्थिति पर चाहे पूरा नियंत्रण हो या न हो, लेकिन अपना व्यवहार सही बनाए रखें।

करियर : लक्ष्य में बार-बार असफलता मिलने की वजह से उदासीन महसूस हो सकता है।

लव : अगर पार्टनर से बातचीत बंद हुई है तो खुद होकर संवाद शुरू करने की कोशिश करें।

हेल्थ : शुगर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

 

वृश्चिक – अपना फोकस हटने की वजह से जितनी बातें आप सोच रहे हैं, उतनी बातों को वर्तमान में अमल कर पाना संभव नहीं होगा। जरूरत से अधिक रिश्तेदारों में उलझना और उनकी हर एक बात को जरूरत से अधिक महत्व देने की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। जब तक आप व्यक्तिगत बातों में समाधान और सकारात्मकता महसूस नहीं करेंगे, तब तक किसी भी बात के जरिए आपको खुशी प्राप्त नहीं होगी।

करियर : काम से संबंधित कुछ लोगों की नाराजगी बनी रहेगी, लेकिन वक्त के साथ यह नाराजगी मिटेगी।

लव : पार्टनर को सपने दिखाकर अपने वचन का पालन न करना रिश्ते संबंधित कड़वाहट बढ़ा सकता है।

हेल्थ : घुटने का दर्द हो सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

 

धनु – फिलहाल आपको पूरा ध्यान अपनी जीवन पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी। अन्य बातों की चिंता करने से बचें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें। जब तक आपको अपेक्षित बदलाव महसूस नहीं होता, तब तक नई बातों की शुरुआत करने से परहेज करें।

करियर : करियर में अचानक बदलाव होने की वजह से नाराजगी महसूस हो सकती है, लेकिन पैसे कमाने का बड़ा मार्ग जल्दी ही मिल सकता है।

लव : पार्टनर की वजह से कुछ बातों में समझौता करना पड़ सकता है।

हेल्थ : कफ और सर्दी की तकलीफ अधिक रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

 

मकर – डर को अधिक महत्व न देते हुए, जिन बातों की शुरुआत आप करना चाहते हैं, उसके संबंधित काम तुरंत शुरू करें। परिणाम की चिंता फिलहाल बनी रहेगी, लेकिन अपने काम के जरिए आप अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी भी प्रकार की मेहनत करने में देर न करें।

करियर : अपने काम के साथ अन्य कामों से भी पैसा कमाने का अवसर आपको मिल सकता है।

लव : लव लाइफ या रिलेशनशिप संबंधी किसी भी प्रकार का निर्णय न ले पाने की वजह से बेचैनी बनी रहेगी।

हेल्थ : डायरिया और पेट से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

 

कुंभ – खुद पर विश्वास न होने की वजह से क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं। अपना हौसला बढ़ाने की कोशिश करीबी लोगों के द्वारा की जाएगी, लेकिन परिस्थिति का सामना आप किस प्रकार से करते हैं, इस बात से ही परिणाम तय होगा।

करियर : काम से संबंधित नई जिम्मेदारी शुरुआत में कठिन महसूस होगी, लेकिन इस नए काम के जरिए आपको आनंद प्राप्त होगा।

लव : परिवार के लोग आपके लव रिलेशनशिप संबंधी निर्णय का विरोध कर सकते हैं।

हेल्थ : पेट संबंधित इंफेक्शन बढ़ सकता है। खान-पान का खास ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

 

मीन – आपके व्यवहार की वजह से किसी और को तकलीफ हो सकती है, इस बात का अवलोकन करने की आवश्यकता है। जब तक आप खुद के साथ ही अन्य लोगों के नुकसान के बारे में सोच विचार नहीं करेंगे, तब तक परिस्थिति में या व्यवहार में बदलाव लाना असंभव होगा।

करियर : आपके काम से संबंधित अवसर आपको बार-बार प्राप्त हो रहे हैं और बार-बार आप एक ही तरह की गलती दोहराते हुए नजर आएंगे।

लव : आपको प्राप्त हुए विवाह संबंधित प्रपोजल को नजरअंदाज करना आपके लिए पछतावे का कारण बन सकता है।

हेल्थ : शरीर में बढ़ता डिहाइड्रेशन सेहत में असंतुलन ला सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *