ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का मानव सेवा का संदेश सदैव समाज को प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *