Thursday, November 12, 2026
Latest:

दून विश्वविद्यालय में 23 नवंबर को इगास पर होगा कार्यक्रम

देहरादून। राठ जन विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी की अध्यक्षता में दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुई। जिसमें आगामी इगास-2023 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। 23 नवंबर को इगास के मौक़े पर प्रस्तुत होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम, भेला खेलने, रास्सि कस्सी (गैड़ ) खेलने की तैयारियों को भी देखा गया।

राठ जन विकास समिति द्वारा इस वर्ष भी इगास-2023 में मुख्य अथिति के रूप में मुख्यमंत्री उत्तराखंड अति विशिष्ट अथिति, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिबेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, विशिष्ट अथिति महापौर सुनील उनियाल गामा, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, सुलेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ मातबर सिंह रावत के साथ लगभग एक हजार प्रवासी राठ परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

राज्य की विरासत, संस्कृति और विलुप्त हो रहे धरोहरों को संजोये रखने और उन्हे नई पीड़ी को हस्तांतरित करने का प्रयास समिति द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा है। समिति द्वारा गत वर्ष से इगास को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया था जिसमे कर्म मे इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *