राहुल हत्याकांड में मुआवजे की मांग

देहरादून। कैंट विधानसभा के प्रेम नगर में हुए राहुल हत्याकांड के संदर्भ में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने आज अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल से कचहरी में मुलाकात की, और उन्हे कैंट विधानसभा अंतर्गत प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस में हुई राहुल की हत्या के संदर्भ में बताया कि राहुल की निर्ममता पूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और अपने परिवार में इकलौता लड़का था, परिवार भी गरीब है। परिवार के पास आय के कोई साधन नहीं है। परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से होता है। प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मांग करी कि पीड़ित परिवार व उनकी आर्थिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा तत्काल दिया जाए। व हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की जाए और अगर अन्य भी कोई दोषी हैं तो उन्हें भी तत्काल दंडित किया जाए स ज्ञापन देने वालों में नवीन जोशी के अलावा मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार, सेवा दल प्रभारी पियूष गॉड, मनीष जोशी, राकेश अरोड़ा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *