उत्तराखंड

CM धामी आज नैनीताल दौरे पर, रामनगर से हल्द्वानी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रामनगर, शंकरपुर और हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे 9आईजीएल हेलीपैड काशीपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 1:00 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से ग्राम शंकरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

देखें मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

* 12:50 बजे — आईजीएल हेलीपैड काशीपुर से प्रस्थान
* 1:00 बजे — डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर आगमन
* 1:20 बजे — ग्राम शंकरपुर रामनगर पहुंचेंगे
* 1:40 बजे — शंकरपुर से प्रस्थान
* 1:50 बजे — डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे
* 2:00 बजे — हेलीकॉप्टर से गौलापार के लिए रवाना
* 2:15 बजे — गौलापार हेलीपैड आगमन
* 2:30 बजे — सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे
* 7:00 बजे से 8:00 बजे तक — विंटेज गार्डन, रामपुर रोड हल्द्वानी में आयोजित ‘जागरण उत्सव 2026’ कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *