उत्तराखंडदेहरादून

DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में हिस्सा लेते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं….बल्कि वर्तमान भी हैं और उनकी ऊर्जा व नवाचार ही देश की दिशा तय करते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया।

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका का उल्लेख करते हुए युवाओं में राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। राज्य में भी नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक पाठ्यक्रम और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक पर दो अतिरिक्त तल निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने नकल विरोधी कानून और युवाओं को रोजगार देने के प्रयासों को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *