उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

देहरादून में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी परमिंद्र डोभाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए 54 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी का बड़ा कदम

देहरादून। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल  ने 54 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस व्यापक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

थाना प्रभारियों में अहम बदलाव

इस फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है। प्रदीप रावत को राजपुर से सहसपुर, शंकर सिंह बिष्ट को सहसपुर से कैंट और कमल कुमार लुंठी को कैंट से डोईवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदीप राणा को डोईवाला से पुलिस कार्यालय, अशोक राठौर को बसंत विहार से एसआईएस पुलिस कार्यालय भेजा गया है। इसके अलावा परमेश्वर दत्त भट्ट को सेलाकुई से राजपुर, जबकि लोकपाल परमार को पुलिस लाइन से सेलाकुई का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस स्तर पर किए गए बदलावों को पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विशेष इकाइयों और एसओजी में फेरबदल

पुलिस की विशेष इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। मुकेश त्यागी को एसओजी से एंटीएफ, खुशीराम पाण्डे को एंटीएफ से एसओजी देहात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संदीप कुमार को एसओजी नगर का प्रभारी बनाया गया है, जिससे शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को और गति मिलने की उम्मीद है।

चौकी और फील्ड स्तर पर भी व्यापक बदलाव

इस फेरबदल में चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को भी बड़ी संख्या में नई तैनातियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को पुलिस लाइन से फील्ड में भेजा गया है, जिससे जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत किया जा सके।

इस फेरबदल के तहत थाना, चौकी और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ एसओजी और अन्य शाखाओं में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *