उत्तराखंडदेहरादून

बागेश्वर हादसा: अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग जख्मी

बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां शामा भनार के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ है. जहां बोलेरो गाड़ी बारातियों को लेकर कीमू गांव से धरमघर जा रही थी. तभी शामा भनार के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बोलेरो वाहन सीधे खाई में जा गिरी. जिसमें बोलेरो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई.

जबकि, हादसे में 11 लोग घायल हो गए. उधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. जिसके तहत उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचित किया. इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं.

इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उधर, जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है. ताकि, घायलों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके.

बोलेरो हादसे में घायल लोग-

  1. प्रताप राम (उम्र 78 वर्ष), निवासी- गोगिना
  2. भूपेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी- कीमू
  3. बलवंत सिंह (उम्र 35 वर्ष, निवासी- कीमू
  4. डम्पी (उम्र 40 वर्ष), निवासी- कीमू
  5. कुंदन सिंह (उम्र 31 वर्ष), निवासी- कीमू
  6. शोबन राम (उम्र 56 वर्ष), निवासी- गोगिना
  7. वीर सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गोगिना
  8. चंदर राम (उम्र 60 वर्ष), निवासी- गोगिना
  9. कुशी राम (उम्र 60 वर्ष), निवासी- गोगिना
  10. खेम सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी- कापड़ी
  11. डिगर सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- कीमू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *