केदारनाथ में 30 अक्तूबर से होगा एटीएम संचालित

रुद्रप्रयाग। यात्राकाल के आखिरी सप्ताह केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को एटीएम की सुविधा मुहैया हो जाएगी। केदारनाथ में एचडीएफसी बैंक का एटीएम स्थापित कर दिया गया है, जो दो दिन में काम करना शुरू कर देगा।
केदारनाथ में एचडीएफसी बैंक ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एटीएम स्थापित कर दिया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के समीप ही एटीएम को लगाया गया है, जिसका फिटिंग कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 30 अक्तूबर से एटीएम से धन निकासी शुरू हो जाएगी। एटीएम में केदारनाथ में प्रतिदिन पहुंच रहे यात्रियों की संख्या के हिसाब से एटीएम में धनराशि रखी जाएगी। रुद्रप्रयाग बैंक शाखा के माध्यम से हेलीकॉप्टर के जरिए एटीएम के लिए धनराशि पहुंचाई जाएगी। शाखा प्रबंधक महेंद्र सैलानी ने बताया कि केदारनाथ में एटीएम स्थापित कर दिया गया है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए 30 अक्तूबर से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *