Wednesday, August 26, 2026
Latest:

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चमोली। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को चमोली की तीनों विधानसभाओं में वुर्चअली संबोधन किया। इस दौरान आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में शाह ने विधानसभा चुनावों लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। और अबकी बार साठ पार के नारे को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक टिप्स दिए।
शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शाह ने चमोली के कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार भगवान बदरीविशाल के धाम को मास्टर प्लान के तहत विकसित कर रही है।

यही नहीं ऑलवेदर और रेल लाइन से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि होगी। जिससे स्वरोजगार बढ़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक सहित अन्य मामलों से शाह ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों को देश का सबसे बड़ा गौरव बताया। भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल ने बताया कि गृह मंत्री शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चमोली की बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली सीट में जीत के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए जोश बढ़ाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रत्याशी अनिल नौटियाल, धन सिंह नेगी, विनोद नेगी, पंकज डिमरी, हेमंत सेमवाल, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, सुभाष चमोली, किशोरी प्रसाद रतूड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *