बारातियों की कार नदी में गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत, मरने वालों में दूल्हे का पिता व भाभी भी शामिल
अल्मोड़ा। जनपद के भैंसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी बखरिया में एक बारात में शामिल कार सड़क से 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर सभी को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गई थी और शनिवार सुबह वापस लौट रही थी। करीब साढ़े नौ बजे बरातियों से भरी कार (यूके18 एच 6578) नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक मरने वालों में दो महिला व दो पुरुष हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके पर हैं। तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है।