अपराध

साइबर ठगों ने की अलग-अलग घटनाओं लगाई लाखों की चपत, मुकदमा दर्ज

 

देहरादून। शहर के पटेलनगर थाने में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहली घटना में दोगुने मुनाफे के लालच में एक युवक 1.30 लाख रुपये गंवा बैठा। पिछले साल हुई साइबर ठगी की घटना में सोमवार रात पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। धोखाधड़ी को लेकर पवन सिंह चौहान निवासी झीवरहेड़ी, शिमला बाइपास रोड ने तहरीर दी। बताया कि वह पिछले साल अक्तूबर में ऑनलाइन माध्यम से पवन सिंह नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए। उसने ऑनलाइन निवेश पर दो गुना रिटर्न का लालच दिया। इस तरह अपने बैंक खातों में ठगे गए 1.30 लाख रुपये जमा करावा लिए। पीड़ित ने पिछले साल साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। हाल में पटेलनगर कोतवाली में जाकर तहरीर दी।

दूसरी घटना में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाकर 1.29 लाख रुपये जमा करवा लिए। शहर निवासी मनोज उनियाल साइबर शिकार बना। घटना बीते नौ सितंबर की रात की है। मनोज के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाने के बाद कुछ सेकेंड में कट गया। इसके बाद उसे एक मैसेज मिला। जिसमें दावा किया गया कि उसका न्यूड वीडियो बना लिया गया है। एक छोटा क्लिप भी उसे भेजा गया। मनोज ने घबराकर कॉल करने की कोशिश की लेकिन वह नंबर बंद था। अगले दिन 10 सितंबर को उसे एक और कॉल आई। जिसमें खुद को साइबर पुलिस अधिकारी बताते हुए उसके कथित वीडियो को इंटरनेट मीडिया से हटाने की बात कही गई। कॉल करने वाले ने उसे एक अन्य नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा और फिर उस व्यक्ति ने उसे वीडियो हटाने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को भय दिखा कर 1.30 लाख रुपये जमा करवा लिए। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *