एम्स  में अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में  जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित होगा आज

ऋषिकेश। लोगों को अंगदान के लिए प्रेेरित करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के ओपीडी ब्लॉक स्थित एडवांस यूरोलॉजी सेंटर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शनिवार को सुबह 9 से 1 बजे तक आयोजित  होगा।

  गौरतलब है कि देश में गंभीर  बीमारियों से पीड़ित कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जिन्हें किसी अन्य व्यक्ति से यदि समय रहते किडनी, हार्ट, अग्न्याशय, आंखें और फेफड़े आदि अंग मिल जाएं तो उनका जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी ओपीडी एरिया में अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में (शनिवार) को जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल ने बताया कि मूत्ररोग और गुर्दा रोग विभाग सहित कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मरीजों,उनके तीमारदारों व आम नागरिकों को अंगदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों से अंगदान करने की अपील की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद कोई भी व्यक्ति अंगदान के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *