Tuesday, July 28, 2026
Latest:

वीरगति को प्राप्त सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि को कांग्रेस शहादत दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन पर कांग्रेस देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करेगी। रविवार को कांग्रेस भवन ऋषिकेश में महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहीद सैनिकों के परिवारवालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए जनपद देहरादून के 52 वीर सैनिक शहीद हुए हैं। शहीदों ने देश के लिए कुर्बानी दी है।
इसलिए उनके परिवारों को सम्मानित करना प्रति हम सबका कर्तव्य बनता है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख केएस राणा, जयेंद्र रमोला, महानगर प्रवक्ता अभिनव सिंह मलिक, बर्फ सिंह पोखरियाल, विजय पाल रावत, शांति प्रसाद भट्ट, जितेंद्र पाल पाठी, राहुल पांडेय, गौरव भारती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *