Tuesday, July 28, 2026
Latest:

दून के नामी रेस्टोरेंट में सड़े टमाटरों से बन रहा है खाना, छापेमारी में हुआ खुलासा

देहरादून। नामी रेस्टोरेंट दून दरबार में अगर आप खाना खाने जा रहे हैं तो एक बार सोच समझ कर जाना। जी हां, आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर दून दरबार रेस्टोरेंट पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान किचन का सामान देख अधिकारी हैरान रह गए। यहां टीम को किचन में दो क्रेट सड़े टमाटर मिले। जिनसे खाना बनाया जा रहा था। जिस पर टीम ने तत्काल टमाटर, वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को फिनायल डलवाकर मौके पर नष्ट कराया। साथ ही भविष्य में इस तरह खाद्य पदार्थों को में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मसूरी डाइवर्जन रोड पर स्थित दून दरबार रेस्टोरेंट में छापेमारी की कार्रवाई की। मौके पर रेस्टोरेंट के किचन दो क्रेट सड़े टमाटर मिले। जिसे तत्काल डस्टबिन में डलवाकर नष्ट किया.। साथ ही रेस्टोरेंट में प्रयोग होने वाले पनीर का सैंपल भी लिया। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में हड़कंप मचा रहा है। बता दें कि टमाटर के दामों में वृद्धि हुइ। सके अलावा टीम ने मोहबेवाला इंडस्ट्रियल एरिया में अशोक मसाला की फैक्ट्री से मिर्च और हल्दी का सैंपल लिया। तीनों सैंपल को राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण लैब (फूड लैब) रुद्रपुर भेजा जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर देहरादून जिले में चार टीमों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई दीपावली के बाद भी जारी रहेगी। वहीं, उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. है।तो रेस्टोरेंट और होटल संचालक सड़े टमाटर का ही सहारा ले रहे हैं। हालांकि, टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *