दहेज  के लालच में हैवान बन गया प्रेम विवाह करने वाला पति, गला घोंट कर कर मार डाला गर्भवती पत्नी को 

 

बरेली।  प्रेम विवाह करने वाले रिजवान का मन प्रेमिका से पत्नी बनी जैनब से शादी के 8 महीने में ही इतना भर गया कि देखते ही देखते उसकी सारी मुहब्बत नफरत में बदल गयी। नफरत भी ऐसी कि प्रेमी से शौहर बना रिजवान हैवान बन गया और उसने अपनी  पत्नी की हत्या कर उसका शव गैलरी के स्टोर में फेंक दिया। हैवानियत की इंतेहा इस हद तक कि उसे पत्नी के गर्भ में पल रहे अपने अजन्मे बच्चे पर भी रहम नहीं आया।

 

खबर मिली है कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर उसके को बोरे में भरकर मकान की गैलरी में स्टोर की छत पर फेंक दिया। युवक के पिता ने 112 पुलिस को सूचना दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया। हत्या की सूचना पर सीओ मीरगंज राजकुमार मिश्रा ने भी मौके का मुआयना किया।

 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम को मौहल्ला अंसारी, वार्ड नंबर 8, कादरी मस्जिद के पास रहने वाले रिजवान ने दुपट्टे से गला दबाकर अपनी गर्भवती पत्नी जैनब (21 वर्ष) की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। रिजवान के पिता बिलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैलरी के ऊपर बने स्टोर रूम से जैनब के शव को नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

गौरतलब बात यह है कि आरोपी रिजवान ने 8 महीने पहले ही मौहल्ले में ही रहने वाली जैनब से लव मैरिज की थी। मृतका के पिता शब्बीर अहमद ने मृतका के ससुर बिलाल, दामाद रिजवान, ननंद जीनत, नंदोई अब्दुल पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुराली पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एक मोटरसाइकिल व दो लाख की मांग कर रहे थे। उन्हें कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माने और मंगलवार की शाम सात बजे दुपट्टे से गला दबाकर जैनब की हत्या कर दी। जैनब के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री  गर्भवती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *