माकपा ने उठाई युवक की संदिग्ध मौत की जांच और नशीले पदार्थों के अवैध व्यवसाय पर रोक लगाने की मांग
मृतक आदित्य लिंगवाल
देहरादून।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गत दिनों रायपुर थाने के अन्तर्गत आदित्य लिंगवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पार्टी ने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों तथा राज्य के मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में कहा है कि आदित्य लिंगवाल की मौत मामले में कहीं न कहीं नशीले पदार्थों के धंधे से जुड़ा माफियातन्त्र संलिप्त है ।
पार्टी ने कहा है कि नशा माफिया देहरादून में भोले भाले युवक युवतियों को अपने जाल में फंसाकर अपने नशे का काला कारोबार फैला रहे हैं। देहराूदन माकपा के सचिव अनन्त आकाश ने ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है ।
