इस  निजी स्कूल में किया गया कार्यशाला का आयोजन, शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार पर हुआ मंथन

  देहरादून। शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार को लेकर इक्फाई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) की ओर से फैकल्टी नॉलिज शेयरिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से शिक्षा में सुधार की बात कही गयी। इक्फाई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) देहरादून में आयोजित  कार्यशाला में गढ़वाल क्षेत्र के प्रमुख कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में बताया गया कि शिक्षण के क्षेत्र में नये प्रयोग और व्यावहारिकता पर  कई नये आयाम छुए जा सकते हैं। केस स्टडी के माध्यम से दैनिक जीवन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से बताया गया,  जिससे छात्रों को कोर्स खत्म होने के बाद तत्काल रोजगार मिल सके। वक्ताओं ने बताया कि छात्रों को पहले से ही अगर केस स्टडी से माध्यम से पढ़ाया जाए तो छात्र कल अपना करियर स्वंय चुन सकते हैं और नये आयाम छू सकते हैं।
 कार्यशाला में इक्फाई यूनिवर्सिटी के वाईस चान्सलर डॉ राम करण सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य वक्ताओं में डॉ संजीव मालवीय, डीन इक्फाई बिजनेज स्कूल देहरादून व डॉ रशमि चौधरी, इक्फाई बिजनेस स्कूल देहरादून शामिल थे, जिन्होंने शिक्षकों को निरन्तर अपने ज्ञान में वृद्धि और गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने पर जोर दिया। इस मौके पर इक्फाई बिजनेस स्कूल के शाखा प्रबन्धक ने सभी का आभार जताया एवं कार्यशाला की सफलता पर  खुशी जाहिर की। इस मौके पर पंकज कुमार, दीपक सिंह अधिकारी और गरिमा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *