Thursday, June 25, 2026
Latest:

सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत

रुड़की। बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आईआईटी रुड़की के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज निवासी राजपूताना रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुड़की पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मनोज कुमार निवासी राजपूताना कोतवाली गंगनहर आईआईटी रुड़की में बायोटेक डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। सोमवार देर रात वह किसी काम से मलकपुर चुंगी के पास गए थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग मनोज को रुड़की सिविल अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *