नमस्कार:पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज के दिन जीवन में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती है। अनावश्यक चीजों पर खर्चा पड़ेगा जिसको लेकर आपको चिंता होगी। अगर किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।
वृष:
आज आपके आसपास का माहौल अनुकूल रहेगा। आज के दिन शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाना बेहतर रहेगा। संतान द्वारा अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन से परिवार का नाम रोशन होगा। आज आपकी कोई धन संबंधी समस्या सुलझ सकती है।
मिथुन:
अपनी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करें। जमीन-जायदाद से जुड़े निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेमी के व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। आज सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
दफ्तर में अधिक काम के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। आरती की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं होगी। परिवार से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही ना करें। मित्रों के साथ अभी यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
सिंह:
घरेलू कामकाज के साथ अपने धर्म को लेकर चिंता आपकी दांपत्य जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकती है। किसी बीमारी से जल्द ही उबरने की संभावना है। आज के दिन ज्यादा खर्चा करने से बचें।
कन्या:
अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे थकावट महसूस करेंगे। आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आज रोमांटिक मूड में रहेंगे।
वृश्चिक:
धार्मिक कार्यों की प्रति झुकाव रहेगा और दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने अटके हुए कार्यों के प्रति भी ध्यान दें। यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। व्यापार में किसी से धन उधार लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
आज के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन पैसों का लेन-देन ना करें तो अच्छा होगा। अपने समय का सदुपयोग करें। संतान को शिक्षा में तरक्की मिलेगी।
कुंभ:
आज नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आपकी ज्ञान भरी बातें आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगी। तरक्की प्राप्त करने के लिए पहले से ऊंचाई पर पहुंचे लोगों से संपर्क बनाएं।
मीन:

