संदिग्ध हालत में मिला वाहन चालक का शव

 

उत्तरकाशी। बडकोट के सरुखेत में एक यात्री वाहन में चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चालक की मौत के कारणों को तलाशने में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि चालक मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के जत्थे को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए लेकर आया था।
मिली जानकारी के अनुसार चालक बीती रात अपने वाहन में सोया था। जबकि तीर्थयात्री सरुखेत के पास किसी अन्य होटल में रुके थे। सुबह चालक वाहन में मृत पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एबुलेंस की मदद से बड़कोट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस चालक की मौत के कारणों का पता लगा रही है। एसओ गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि चालक की मौत के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *