उत्तराखंड

हल्द्वानी में बवाल: मदरसन कंपनी गेट पर प्रदर्शन, पूर्व मंत्री हरीश पनेरु समेत 4 नेता हिरासत में

हल्द्वानी से बड़ी खबर, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।वहीं पार्षद मनोज जशी , छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। चारों को हिरासत में लेकर पुलिस कहां ले गई है, इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *