Friday, September 18, 2026
Latest:
अपराध

महिला ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, सुसाइड की कहानी का पुलिस ने किया खुलासा

हरिद्वार।  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हुई एक शख्स की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी व बेटी ने पहले इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की थी, हालांकि पुलिस उनके झांसे में नहीं आई और हत्या की इस वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करते हुए उसकी नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने अवैध संबंध का पता चलने की वजह से पति को रास्ते से हटा दिया। महिला ने बताया कि उसने पति की हत्या करने के बाद उसे जहरीला घोल पिला दिया था। यह वारदात कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम लाहडपुर में हुई। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बताया कि जब बेहद सतर्कता के साथ इस केस की गहन जांच की गई, तो यह मामला हत्या का निकला। इस वारदात में मृतक की पत्नी और नाबालिग पुत्री की मिलीभगत सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अप्रैल को पूजा नामक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण किया, जहां परिस्थितियां संदिग्ध पाई गईं। जिसके बाद पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू की।
मृतक के भाई व बेटे ने लगाया हत्या का आरोप:  मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के भाई राजू ने तहरीर देकर मृतक की पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया। पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान मृतक के बेटे ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है।
महिला बोली- पति शराब के नशे में करता था मारपीट: पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि मृतक को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते वह अक्सर शराब के नशे में मां-बेटी से मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर दोनों ने हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन दोनों ने मिलकर मृतक को शराब में नींद की दवा मिलाकर पिला दी, इसके बाद दुपट्टों से हाथ-पैर बांधकर तकिये से मुंह दबाकर उहानीसकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद मुंह में डाला सल्फास का घोल:  हत्या को आत्महत्या बताने के लिए उन्होंने शव को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके मुंह में सल्फास का घोल डाल दिया और कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी महिला ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई।
घटनास्थल से मिल गया सल्फास का पैकेट:  पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब का खाली पाउच, स्टील का गिलास, चार दुपट्टे और एक तकिया बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले में कथित प्रेमी और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *