उत्तराखंड

बदहाल सड़क ने ले ली महिला की जान, गड्ढे के कारण हुए बाइक हादसे में हो गई मौत

हल्द्वानी। पति के साथ बाइक पर पीलीभीत के लिए निकली महिला की सड़क पर बने गड्ढे ने जान ले ली। बाइक का अगला पहिया गड्ढे में जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।शिवाजी नगर डहरिया निवासी संतोष कुमार अपनी पत्नी मीना (49 वर्ष) व बेटे विकास के साथ रहते हैं। शुक्रवार को संतोष और मीना को पीलीभीत जाना था। दोनों बाइक से निकले थे। विकास ने बताया कि खमरिया पुल के पास सड़क पर एक गड्ढा था। बाइक गड्ढे में जाते ही अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार उसके माता-पिता सड़क पर गिर गए। गिरने से मीना के सिर पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। संतोष पत्नी मीना को लेकर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *