उत्तराखंड

कुमाऊं के सल्ट क्षेत्र में वाहन के खाई में गिर जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा। जनपद  के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के दौरान दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि पिकअप के अंदर फंसे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की सुबह  डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन सामने से आ रही एक बस को पास देने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट भेजा।गंभीर रूप से पांच घायल लोगों में वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क की हालत सुधारने की मांग तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और घायलों को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय भेजा गया है.।

धमकी भरे ईमेल से प्रशासन अलर्ट,एसएसपी ने किया न्यायालय परिसर का निरीक्षण
उधर, जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त धमकी भरे मेल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लगातार सघन तलाशीअभियान चलाया जा रही है। ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।उन्होंने सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनेए ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम यक्यूआरटीद्ध को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा और शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीते चार दिनों में दो बार धमकी भरे मेल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *