उत्तराखंड

एसओजी ने गुलदार की खाल सहित वन्य जीव तस्कर को किया गिरफ्तार

चम्पावत। पहाड़ी क्षेत्रों में वन्य जीव तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक गुलदार की खाल बरामद की गयी है। आरोपी द्वारा जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया गया था।
जानकारी के अनुसार  एसओजी टीम को सूचना मिली कि चल्थी क्षेत्र में कोई वन्य जीव तस्कर गुलदार की खाल सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी टीम द्वारा चम्पावत चल्थी पुलिस व वनविभाग की टीम के साथ चल्थी क्षेत्र में चौंिकंग अभियान चला दिया। इस दौरान एसओजी टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से एक गुलदार की खाल बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लछराम निवासी तल्ली खटोली चौकी चल्थी थाना/जिला चम्पावत बताया। बताया कि इस गुलदार की खाल को उसनं और उसके ताऊ के लड़के चन्दन राम पुत्र खुशराम निवासी उपरोक्त ने लगभग एक डेढ साल पहले जंगली जानवरों को पकडने के लिए लगाये गये फंदे में गलती से उक्त गुलदार के फँस जाने के कारण मर जाने से निकाला था। बहरहाल आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *