उत्तराखंड

भालू के हमले से महिला घायल

देहरादून। जौनसार बावर के खरोडा गांव की चारा पत्ती लेने जंगल में गयी एक महिला (उम्र 45 वर्ष) पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चकराता क्षेत्र के खरोडा गांव की 45 साल की एक महिला अपने पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने छानीधार क्षेत्र में गई थी। तभी अचानक झाडियों से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला घायल हो गई।
महिला ने दरांती से बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वो अचेत होकर गिर गई। जिसके बाद भालू भी वहां से भाग गया। घटना के बाद ग्रामीण महिला को हॉस्पिटल ले गए, जहां महिला का उपचार चल रहा है। फकीरी देवी खरोडा गांव की रहने वाली है। पति के निधन के बाद अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए खेती बाड़ी और पशुपालन का कार्य करती है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा तत्काल पीड़ित को मुआवजा देना चाहिए. साथ ही भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात देने के लिए प्रयास करना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *