उत्तराखंड

अवैध मजार पर चला बुल्डोजर

हरिद्वार। ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार पर प्रशासन द्वारा कड़ा एक्शन लेते हुए उसे बुल्डोजर कार्यवाही में ध्वस्त कर दिया गया है। सरकारी भूमि पर बनी इस अवैध संरचना को दो सप्ताह पूर्व नोटिस दिया गया था।
मामला लक्सर तहसील में सुल्तानपुर के पास गांव नेहादपुर सुठारी का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एसडीएम सौरभ अस्वल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर यह कारवाई की गई। बताया जा रहा है कि कार्यवाही से पहले पूरे क्षेत्र को भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा सील किया गया। आज तड़के मजार को प्रशासन की टीम ने मौके पर बुल्डोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त किया। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध कब्जे पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है जिसका अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पूर्व उक्त संरचना के वैध दस्तावेजों के बारे में खादिम को नोटिस दिया गया था,उनके द्वारा कोई भूमि दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर आज कार्रवाई की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *