उत्तराखंड

मंगलवार से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

देहरादून। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार से हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की सकती है। ऐसे में पर्वतीय इलाकों में ठिठुरन बढ़ जाएगी और इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने के लिए मिल जाएगा।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *