कैसा रहा आज़ कोरोना का हाल, जानने के लिए पढ़िए कोविड अपडेट

देहरादून। उत्तराखंंड के लिए मंगलवार को कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी राहत भरी खबर आई है। हालांकि संक्रमण से बचाव के लिए अब भी कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को राज्य में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि इस दौरान संक्रमण से किसी भी जान नहीं गई है। इसी अवधि में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 38 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब प्रदेश में कुल 928 एक्टिव केस रह गए हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

देहरादून में 22, हरिद्वार में 3, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 2, टिहरी में 0, चमोली में 0, रुद्रप्रयाग में 0, चंपावत में 1, पिथौरागढ़ में 0, उधमसिंहनगर में 1, उत्तरकाशी में 2, अल्मोड़ा में 6 तथा बागेश्वर में 0 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *