उत्तराखंड

मिनी लोडर और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो जाने से लोडर चालक की मौत

रुड़की। नारसन खुर्द मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात मिनी लोडर और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ले अस्पताल भिजवाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हाईवे पर सोमवार आधी रात के बाद एक मिनी लोडर मुजफ्फरनगर की तरफ से हरिद्वार की तरफ जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक ट्रैक्टर ट्राली से लोड़र की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें 24 वर्षीय लोडर चालक विष्णु पुत्र राधा शरण निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, पश्चिम दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रुड़की अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि घायल ने रास्ते में एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायल वाहन चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस चौकी में खड़ा करने के साथ ही घटना की सूचना मृत के परिजनों को दे दी है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *