चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर, कब्जे से स्मैक बरामद
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अलग-अलग 19.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया कि दोनों ने स्मैक तस्करों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने लिए एसएसपी के निर्देशों के बाद मादक पदार्थों के तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए लगातार खंडहर व सुनसान जगहों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। बताया कि सोमवार रात को थाना पुलिस ने एक आरोपी मौहम्मद आशिक पुत्र मोहम्मद वकील निवासी महमूदनगर शंकरपुर रामपुर को आठ ग्राम स्मैक के साथ जेबीआईटी कॉलेज के पास खाली पड़े प्लाटिग के पास से और चौकी धर्मावाला पुलिस ने रहमान पुत्र लियाकत अली निवासी महमूदनगर छोटारामपुर को 11.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। बताया कि दोनों ने स्मैक तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

