पढ़िए उत्तराखंंड में मंगलवार का कोरोना संक्रमण अपडेट

 

देहरादून। कोरोना को लेकर मंगलवार को भी राहत देने वाली खबर आई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार लगातार भी सुस्त पड़ती जा रही है। हालांकि खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 285 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है, जबकि मरने वालों की तादाद में वृद्धि रही। राज्य में पिछले 24 घंटों में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में कोरोना पाज़िटिव ग्रे लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

अल्मोड़ा में 34, बागेश्वर में 6, चमोली में 50, चंपावत में 08, देहरादून में 86, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 18, पौड़ी गढ़वाल में 09, पिथौरागढ़ में 07, रुद्रप्रयाग में 05, टिहरी गढ़वाल में 13, उधमसिंहनगर में 21 तथा उत्तरकाशी में 06 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *