पढ़िए, उत्तराखंंड में रविवार का कोरोना अपडेट

 

देहरादून। कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड के लिए रविवार का दिन भी थोड़ी राहत लेकर आया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में कोविड-19 के 286 नए मरीज पाए गए हैं। लेकिन दुखद बात यह रही कि प्रदेश में 6 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब कुल 6212 एक्टिव केस हैं। विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे कुल 580 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हैल्थ चार्ट के मुताबिक, इस वर्ष उत्तराखंंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर के 88520 हो चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में कोरोना पाज़िटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

देहरादून-124, हरिद्वार-30, पौड़ी गढ़वाल-11
उतरकाशी-5, टिहरी गढ़वाल-13, बागेश्वर-2,
नैनीताल-15, अल्मोड़ा-3, पिथौरागढ़-20,
उधमसिंहनगर-3, रुद्रप्रयाग-2, चंपावत-17 तथा
चमोली-41

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *