अपराध

पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोपी, सहारनपुर से किया गिरफ्तार

 

हरिद्वार। नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने सहारनपुर से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने जानकारी दी कि 31 अगस्त क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि था कि उसकी बेटी घर से टयूशन जाने की बात कहकर निकली थी, तब से वापस लौटकर नहीं आई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। सामने आया था कि एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सन्नी पुत्र रोहताश निवासी ग्राम फतेहपुर साबला थाना देवबंद जिला सहारनपुर को पुलिस टीम ने छापा मारकर सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *