अपराध

दो पक्षों में हो गई मारपीट, डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद

 

रुड़की। कांवड़ मेले के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक गीत बजाने, गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बूढ़पुर जट निवासी संजय वीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई की शाम को वह अपने अन्य ग्रामीण साथियों के साथ कांवड़ देखने के लिए गुरुकुल नारसन आया था। इस दौरान देव गुर्जर डीजे धारीपुर चौकी सिरौली लोनी जनपद गाजियाबाद के द्वारा जाति विशेष के लिए आपत्तिजनक गानों का प्रसारण किया जा रहा था। उसके साथ 50-60 युवक भी चल रहे थे। जब उसने अपने साथियों के साथ इन गीतों का विरोध किया तो आरोपियों ने माइक से ही गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही डंडों व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह तथा उसके साथी बाबूराम, रणवीर, अरविंद आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया। पीड़ित का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान कसाना डीजे, अमर डीजे, मोनू डीजे सिस्टम वालों ने उनके क्षेत्र में भारी उत्पात मचाया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *