Tuesday, July 28, 2026
Latest:

लूट के बाद वृद्धा की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका

चंपावत। टनकपुर में मंगलवार सुबह हाइवे के किनारे एक महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया। मृतका के गहने गायब है तथा उसके कान के कुंडल नोचे जाने के निशान है जिससे उसकी हत्या किये जाने की आंशका जतायी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान पास के ही गांव की वीरांगना नामक महिला के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार टनकपुर में आज सुबह हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शहर से दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे विचई गांव के पास बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि मृतका के सोने के आभूषण गायब है और साथ ही कान में कुंडल नोचने के निशान से मृतक महिला की हत्या की अशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सी.ओ. अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब परिजनों को खबर लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एस.एस.बी. की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई है। वहीं पुलिस अब महिला के हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *