अपराध

नाबालिग का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म,दो गिरफ्तार,एक फरार

चंपावत। अमोड़ी क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तीन युवकों ने नाबालिग (16) का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पीएस नेगी ने बताया परिजनों की तहरीर के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो के तहत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थ्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश थ्वाल फरार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *