डोडीताल से रेस्क्यू टीम ने मृत ट्रैकर का शव पहुंचाया अस्पताल, हार्ट अटैक से हो गई थी ट्रैकर की मौत
उत्तरकाशी। रेस्क्यू टीमों द्वारा डोडीताल ट्रैक पर मांझी नामक स्थान से 1 किमी पहले हार्ट अटैक के कारण मृत ट्रैकर का शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि दूसरा ट्रैकर सुरक्षित है और उसे भी वापस लाया जा चुका है।
ट्रैकर वीरेन्द्र सिंह चौहान, जो कि लोनिव उत्तरकाशी में सहायक अभियंता पद पर सेवारत थे, की गत सायं हार्ट अटैक से घटना स्थल पर मृत्यु होने तथा उनके दूसरे साथी के मार्ग में फंसने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही गत देर सायं जिला मुख्यालय से रवाना एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग के कार्मिकों की रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर आज प्रातः करीब साढ़े चार बजे पहुंची। मौके पर ट्रैकर कांति नौटियाल निवासी मातली सुरक्षित मिले।
मृत ट्रैकर के शव को पैदल रास्ते से अगोड़ा तक लाकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचा दिया गया है। मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक का विवरण- वीरेन्द्र सिंह चौहान (उम्र- 50 वर्ष) पुत्र स्व. शेर सिंह चौहान, निवासी श्रीहरि रेजिडेन्सी, दून यूनिवर्सिटी रोड, देहरादून

