अपराध

यहां अपराधियों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े फ्लैट के बाहर से चुरा ली स्कूटी

 

कोटद्वार। जौनपुर में दिन दहाड़े आशियाना अपार्टमेंट के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। आशियाना अपार्टमेंट के अशोक कुमार जैन ने बताया कि उनका बेटा आज दोपहर खाना खाने के लिए घर आया था। इसी दौरान फ्लैट के बाहर खड़ी स्कूटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा खाना खाने के बाद दुकान जाने के लिए बाहर आया तो स्कूटी गायब थी। स्कूटी चोरी की तहरीर कोटद्वार कोतवाली में दे दी गई है। इन दिनों कोटद्वार में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते दोपहर को अधिकांश सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर ने स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *