Wednesday, November 11, 2026
Latest:

फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

देहरादून। निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
एसएचओ राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। पुलिस इस हत्या को लेकर जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *