Thursday, September 17, 2026
Latest:

निरीक्षण के बाद वापस लौटी पीएमओ की टीम

उत्तरकाशी। पीएमओ से आई टीम में शामिल प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री पीके मिश्रा और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला खोज बचाओ अभियान का निरीक्षण किया। जिसके बाद कंट्रोल रूम में खोज बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। इसके बाद ये अधिकारी वापस लौट गए हैं।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के मुहाने के पास बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऑगर मशीन की विफलता के बाद, फंसे हुए 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग शुरू हुई थी।
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें बचाव अभियान सभी ने काफी प्रयास किया है। उन्होंने मशीन का आधा हिस्सा काट दिया है। पाइप के आगे का हिस्सा मुड़ गया है फिर ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। टनकपुर से जो श्रमिक फंसे थे, मैं उनके परिवार से मिला। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *